जनरल लिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रदीप तिवारी जी का भव्य स्वागत

  • Share on :

आज रणजीत टाइम्स न्यूज़ के प्रदेश कार्यालय में जनरल लिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रदीप तिवारी जी का भव्य स्वागत किया गया। रणजीत टाइम्स के संपादक श्री गोपाल गावंडे जी ने उन्हें महिला की नगरी में स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उत्सव सोनी, राजेश धाकड़, अनिल बाजपेई, सुनील खंडागले सहित सभी वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति रही।
सभी ने मिलकर रणजीत टाइम्स के न्यूज़पेपर और न्यूज़ चैनल की विभिन्न गतिविधियों और समाज में इसके प्रभाव पर गहन चर्चा की।

रणजीत टाइम्स की टीम ने उनके स्वागत में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस मौके को प्रेरणादायक बताया। श्री तिवारी जी ने रणजीत टाइम्स के कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक सशक्त और सकारात्मक पत्रकारिता का प्रतीक बताया।

रणजीत टाइम्स परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper