ग्वालियर के हिमांशु ने रचा इतिहास : आई एस सी बोर्ड 12वीं में 94.75% अंकों के साथ संभाग में किया टॉप
दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर । आईएससी बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणामों में ग्वालियर ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय के मेधावी छात्र हिमांशु ने कक्षा 12वीं में 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । हिमांशु की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे संभाग में हर्ष की लहर है। वेंडी स्कूल जूनियर कॉलेज प्रबंधन के अनुसार संस्था 40 वर्षों से लगातार श्रेष्ठ परिणाम दे रही है और हिमांशु की सफलता ने इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया है। अनुशासन और निरंतरता
हिमांशु से बात करने पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। हिमांशु ने बताया, मैं रोजाना 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करता था। एनसीईआरटी की किताबों को आधार बनाकर तैयारी की और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल किए। मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी।
परिवार में खुशी का माहौल
हिमांशु के पिता मोहर सिंह ने कहा, बेटे ने हमारा और पूरे ग्वालियर का नाम रोशन किया है। हमें उस पर गर्व है।वहीं माता पूजा देवी की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा कि हिमांशु ने कभी ट्यूशन का दबाव नहीं बनाया, स्वयं की मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। हिमांशु की सफलता पर गांव ,परिवार और विद्यालय ने उन्हें बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

