बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

  • Share on :

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल मार्च में तीसरी बार मौसम बदला है। महीने की शुरुआत में ही तेज बारिश और ओले गिरे थे। दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हुई। तीसरे हफ्ते में एक बार फिर से तेज बारिश और ओले का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दो दिनों में मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार  शहडोल-अनूपपुर में रेड अलर्ट है। दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश और ओले का मौसम रहेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बारिश-ओले गिरने के आसार हैं।
बैतूल में रविवार को तेज आंधी के साथ ओले गिरे थे। वहीं सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अनूपपुर जिले से 30 किलोमीटर दूर खूंटा टोला के जरियारी में तेज बारिश हुई और करीब 20 मिनट तक ओले भी गिरे। जैतहरी जनपद के कुछ मकानों को ओले से नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में रेड अलर्ट भी जारी किया है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। सिवनी, जबलपुर, शहडोल और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां ओले और बारिश का अनुमान है। बारहवीं क्षेत्र में बिजली गिरने से 4 मवेशियों की मौत हो गई। शाहपुर के सिलपटी गांव में कच्चा मकान गिर गया। आंधी के कारण कई मकानों के टीन शेड भी उड़ गए। वहीं, सिवनी जिले में भी बारिश और ओले गिरे। जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर समेत कई जिलों में भी मौसम में बदला दिखाई दिया।
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही है। इस वजह से बारिश, ओले और तेज आंधी का दौर चल रहा है। पूर्वी मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश हो रही है। प्रदेश में 20 मार्च तक बारिश-ओले का दौर रहने का अनुमान है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके बाद फिर से गर्मी का असर दिखेगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper