राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अक्षर सामाजिक सेवा समिति एवं आई सी डी एस परियोजना सोहावल की पहल
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
भारत सरकार द्वारा 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों , कार्यशाला , प्रचार प्रसार संबंधी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अक्षर सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी के नेतृत्व में आई सी डी एस परियोजना सोहावल,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री पुनीत शर्मा जी के समन्वय से आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत बचवई में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी हितग्राहियों को सामान्य स्वास्थ्य चेकअप करवाया गया। कुल 60 हितग्राही जिसमें बच्चे ,महिलाएं सम्मिलित हुए । स्वास्थ्य शिविर की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की माननीय सरपंच श्रीमती नीता डोहर रही, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्री अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी रहे। शिविर के सम्मानीय चिकित्सक
डॉ अनूप सिंह बघेल (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ ब्रजराज सिंह परिहार (B D S) के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीआरसी सोहावल ब्लॉक के दिवाकर सिंह जी, प्राथमिक शाला शिक्षक मिश्रा सर, बचवई , परियोजना की
सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री रोशनी चौरसिया , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा मिश्रा,ममता सोनी, उपस्थित अन्य विशिष्ट जन श्री सरगुन पांडे, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री वीरेंद्र सिंह
जी द्वारा भी शिवर की सफलता में अपना विशेष योगदान दिया है। सचिव डॉ अरुणेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा सभी को धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

