शहीद थाना प्रभारी दिलीप पूरी जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  • Share on :

श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, व्यक्त की कृतज्ञता
इंदौर। मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी शहीद दिलीप पूरी जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर शहीद पूरी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, जगदीश जोशी (मास्टर साहब), समाजसेवी मदन परमालिया, सुरेश चौधरी, विजय राठौर (बंटी), और मोहित जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सभा में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने शहीद दिलीप पूरी जी के कर्तव्यनिष्ठ जीवन, समाज के प्रति उनकी सेवाओं और उनके अप्रतिम योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper