कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालको को वितरित किया गया हेलमेट

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। सड़क सुरक्षा- जीवन सुरक्षा के थीम भारतीय जीवन बीमा निगम के तत्वाधान में शहडोल नगर के बाईपास समीप हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने दो पाहिया वाहन चालको को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमो का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वयं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की भी समझाइश दी। इस अवसर पर यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल सहित भारतीय निगम बीमा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper