पहचान छिपाकर दोस्ती करने का आरोप, इंदौर में युवक को हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। बुरहानपुर निवासी एक युवक पर पहचान छिपाकर युवतियों से दोस्ती करने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे इंदौर में पकड़ा। जानकारी के अनुसार युवक एक महिला के साथ भाजपा कार्यालय के पास यादव चाय की दुकान पर मौजूद था, जहां वह कथित तौर पर अपना नाम अश्विन शर्मा बता रहा था।
शक होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक की पहचान अरशद खान निवासी बुरहानपुर के रूप में सामने आने का दावा किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक नाम बदलकर युवतियों से संपर्क करता था और दोस्ती करता था।
मामले में बजरंग दल जिला संयोजक लक्की रघुवंशी, जिला सह मंत्री संजय सिलावट, प्रखंड अध्यक्ष रजत वैष्णव, प्रखंड संयोजक जयेश सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper