हॉकी फीडर सेंटर धार के खिलाड़ी को सम्मानित

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। पुलिस लाईन धार में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी कु. राग्यश्री बामनिया ने शालेय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त किया एवं कु. दुर्गेश्वरी राठौर ने अर्न्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता पूणे (महाराष्ट्र) में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों को उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मंयक अवस्थी द्वारा उच्च स्तरीय अल्फा ए-एक्स 5 हॉकी स्टीक, शूज, प्रमाण पत्र, मेडल, बुके एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित कर दोनों खिलाड़ियों को खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर बधाई प्रेषित की।
 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खिलाड़ियों को उच्च स्तर की खेल सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जावें, जिससे खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
 इस अवसर पर आनंद तिवारी, डी.एस.पी. ए.जे.के., पुरूषोत्तम बिश्नोई, रक्षित निरीक्षक, राजेश शाक्य, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, मनीष सोलंकी, हॉकी प्रशिक्षक उपस्थित रहें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper