थाना बाणगंगा पर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व उत्सव

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
आज धुलंडी के दूसरे दिन पुलिस विभाग ने अपने अपने थानों में अपने साथी स्टाफ के साथ जमकर होली का त्योहार मनाया। 
चूंकि पूरा पुलिस प्रशासन होली के दिन शहर के चप्पे चप्पे की निगरानी करता है, जिसके कारण शहर में ना के बराबर अपराध होते है। लोगो की सुरक्षा में लगे रहते है। तथा होली के अगले दिन सभी जन अपने अपने थानों में जमकर होली खेलते है। 
इन्दौर शहर के सबसे बड़े थाना क्षेत्र बाणगंगा में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने साथी स्टाफ के साथ होली मनाई सभी ने जमकर रंग गुलाल खेला।
एक दूसरे को गुलाल लगा कर ,गले मिलकर तथा मिठाई खिलाकर सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामना दी, सभी ने जमकर डांस किया ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper