सहारनपुर के देवबंद में भीषण सड़क हादसा: पदयात्री श्रद्धालुओं को कैंटर ने कुचला, 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

  • Share on :

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सहारनपुर और मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने कैंटर के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के करीब 18 लोग सात अक्तूबर को शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए वापस लौट रहे थे। देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर श्रद्धालुओं ने रस्सी का घेरा बनाकर कुछ देर आराम करने के लिए रुकने का निर्णय लिया। इसी दौरान पीछे से आए बर्तनों से भरे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper