मोबाइल और डिजिटल जीवन के बीच शांति कैसे पायें - जानें सहज योग से
आज के दौर में स्मार्टफोन और डिजिटल जीवन हमारी जरूरत बन चुके हैं अब मोबाइल सिर्फ बात करने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारे डिजिटल जीवन का केंद्र बन चुका है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको हर छोटे मोटे कार्य के लिए मोबाइल का सहारा लेना पड़ता है। समस्या ये है कि इस जरुरत को पूरा करते हुये जरा सी भी थकान होने पर हमें थोड़े एंटरटेनमेंट का मन होता है और हम फेस बुक, इंस्टाग्राम या यू-ट्यूब खोल लेते है। और, यहीं से समस्या शुरू होती है क्योंकि बड़ी सहजता से इस एंटरटेनमेंट की हमें लत लग जाती है। इनका अत्यधिक उपयोग हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालने लगता है, हम अपने वास्तविक कार्य की जगह एंटरटेनमेंट के लिए लालायित होने लगते हैं।
साथ ही, कई घंटे लगातार स्क्रीन देखने से मस्तिष्क को नई जानकारियां प्रोसेस करनी पड़ती हैं, जिससे मानसिक थकान और तनाव बढ़ता है। फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग की नसों को थका देती है और मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जिससे अनिद्रा और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन, हमें अपने दैनंदिन कार्य में मोबाइल और लैपटॉप की उपयोगिता से घबराना नहीं है बल्कि अपने दैनंदिन कार्य में मोबाइल या लैपटॉप के उपयोग पर नियंत्रण करना सीखना है जिससे हम अपने व्यवसायिक और व्यक्तिगत, पारिवारिक जीवन शैली को सुचारू रुप से चला सके।
सहज योग अभ्यास हमारे शारीरिक और मानसिक तनाव को आसानी से कम करने में सहायक बनते हैं क्योंकि सहज योग सिर्फ एक योग नहीं बल्कि आध्यात्मिक विज्ञान है। दरअसल हमारे सभी भावनात्मक और शारीरिक गतिविधियों का संबंध हमारे सुक्ष्म शरीर में स्थित तीन नाड़ियों और सात चक्रों से है। जब हम सहज योग ध्यान पद्धति से जुड़ते हैं तब हमारे आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग खुल जाता है। नाड़ियों के संतुलन से हमारे विचारों में बदलाव आता है और हमें सही गलत का आभास होने लगता है, और यही हमें अनावश्यक एंटरटेनमेंट की चाह से दूर करता है।
जैसे-जैसे ध्यान में गहरे उतरने लगते हैं हमें निरंतर बढ़ती आंतरिक शांति व आनंद का अनुभव होता है जिससे हमारी आत्मा की हमें अनुभूति होने लगती है, और इसी की अति उन्नत अवस्था में हमें अपनी आत्मा का परमात्मा के साथ पूर्णतया एकाकार हो जाने का अनुभव होने लगता है। ध्यान का यही उद्देश्य है — परम आनंदमय चेतना की उत्कृष्ट अवस्था, आनंदमय दिव्य तादात्म्य जिसे समाधि कहते हैं।
अपने शारीरिक, मानसिक और आत्मिक उत्थान हेतु व मोबाइल और डिजिटल जीवन के बीच स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु व अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं।

