विदिशा जिले की 2.71 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को नवंबर माह की राशि अंतरित

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने आज शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से नवंबर माह की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की। इससे विदिशा जिले की कुल 2,71,144 पात्र लाड़ली बहनें लाभान्वित हुईं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जिले में जनपद पंचायतों के अंतर्गत 2,16,620 तथा नगरीय निकायों के अंतर्गत 54,524 हितग्राही महिलाएं शामिल हैं। सभी पात्र हितग्राहियों के स्वीकृति आदेश एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया पूर्ण कर भुगतान आदेश बैंकों को प्रेषित किए जा चुके थे। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए जिले में वेबकास्ट की समुचित व्यवस्था भी की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper