भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा

  • Share on :

आशीष शर्मा 
बेड़िया/सनावद-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा बजरंग चौक हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय बिरला ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को सम्मान देने के लिए पूरे भारत में  तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भारतीय सेना की दक्षता और पराक्रम पर प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित है। तिरंगा यात्रा प्रभारी राजेंद्र  नामदेव ने बताया कि तिरंगा यात्रा में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। भारतीय सेना की जयघोष के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकियों के हमलों के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सफल एयरस्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया था।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार,तिरंगा यात्रा सह प्रभारी राकेश छलोत्रा,दिलीप पटेल,गोविंद बिरला, सरपंच चंद्रपाल सिंह सोहनेर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper