मानव अधिकार जागरूकता रैली निकालकर जनसुनवाई बाबा वृक्षारोपण किया

  • Share on :

दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर । मानव सामाजिक न्याय आयोग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे से शिव विहार कॉलोनी, सागरताल तक मानव अधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आयोग की गतिविधियों और शिकायत निवारण संबंधी जानकारी दी गई। शिव विहार कॉलोनी में आयोजित सभा में मानव अधिकार कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा वृक्षारोपण कर ट्री-गार्ड लगाए गए। इस अवसर पर रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन ने ग्वालियर-चंबल संभाग में 5,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड एवं विधानसभा स्तर पर मानव अधिकार जनसुनवाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रविंद्र लोधी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल एवं जिला महामंत्री अशोकनगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा पंकज लोधी उपस्थित रहे एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में ही किला गेट थाने के थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा जी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे एवं सभी ने पर्यावरण सुधार का संदेश आम जन को दिया ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper