नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति और सास सलाखों के पीछे
बामौरकलां/शिवपुरी | 07 मई 2026 सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बामौरकलां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
बीती 12 फरवरी 2026 को ग्राम निवौदा निवासी राखी कुशवाह (पत्नी रामकुमार कुशवाह) ने घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। उपचार के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई थी। चूंकि मामला नवविवाहिता की मृत्यु से जुड़ा था, इसलिए एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा इसकी सूक्ष्म जांच की गई।
जांच में हुआ खुलासा
एसडीओपी की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका राखी को उसके पति रामकुमार कुशवाह और सास विन्नीबाई कुशवाह द्वारा शादी के बाद से ही घरेलू कामकाज एवं अन्य कारणों को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर राखी ने आत्मघाती कदम उठाया।
जांच के आधार पर थाना बामौरकलां में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय लोधी के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 07 मई को तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:
रामकुमार कुशवाह (25 वर्ष) - पति
विन्नी बाई (59 वर्ष) - सास
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय खनियाधाना के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से विद्वान न्यायाधीश के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही:
संजय लोधी (थाना प्रभारी बामौरकलां)
सउनि दिनेश पाण्डेय एवं सउनि संदीप कुमार कुजूर
प्र.आर. दिनेश प्रताप सिंह
आरक्षक बलराम अहिरवार एवं राहुल लोधी

