अच्छे काम पर सम्मानित करूंगा तो काम न करने पर दंडित भी करूंगा---कलेक्टर चौधरी
कलेक्टर ने ली पंचायत, महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी) जनपद पंचायत पिछोर के प्रांगण में शनिवार कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे ग्राम स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें कलेक्टर के अलावा जिला पंचायत सीईओ विजयराज, एसडीएम ममता शाक्य अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एन.एस.नरवरिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर, डी एस जादौन जिला परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास शिवपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे समीक्षा बैठक में कलेक्टर चौधरी ने विभाग वार समीक्षा करते हुये कहा कि प्रसुताओं की होम डिलीवरी नहीं होनी चाहिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता प्रसुताओं को पीएससी,सीएससी सेंटर पर डिलीवरी हेतु आवश्यक रूप से ले जाएं कलेक्टर ने कहा कि बेहतर काम के लिए अधिकारी कर्मचारी आपस में कम्युनिकेशन बनाए रखें एक दूसरे से काम के प्रति चर्चा करते रहे और संपर्क में रहे यदि होम डिलीवरी आदि लापरवाही के दौरान यदि किसी बच्चे की मौत होती है तो आप लोग पाप के भागीदारी होंगे महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की जानकारी जीरो बैलेंस में होनी चाहिए कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत जॉब कार्डों की समीक्षा के दौरान पाया कि ग्राम पंचायत महोबा डमरोंन, दरगवां, गुरूखुदवाया में 70% से कम काम होने पर सचिव एवं रोजगार सहायकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए वही 100% काम करने वाली दो पंचायत चंदाबनी और नावली को इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा एक बगिया मां के नाम योजना पर सचिव तथा सहायक सचिवों पंचायत बार समीक्षा की और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए इस क्रम में पडोरा और भडोरा पंचायत के सचिवों को संतोष जनक जानकारी न देने पर फटकार लगाई कलेक्टर बोले पिछोर आकांक्षी ब्लॉक है इसलिए 70 प्लस के सभी आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाएं प्रसूति सहायता तथा जननी सहायता योजना के अंतर्गत लगभग 544 ऐसी गर्भवती महिलाएं हैं जिनका अनमोल पोर्टल पर पंजीयन न होने के कारण उनको लाभ नहीं मिल रहा है कलेक्टर ने कहा इस विषय पर महिला बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करें और अच्छे परिणाम दें इस क्रम में महिला बाल विकास सुपरवाइजर मुस्कान के लगातार अनुपस्थित तथा उक्त बैठक में अनुपस्थित होने पर निलंबन करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए इसके साथ-साथ बडेरा पंचायत के सचिव राधे लाल लोधी को संबल योजना के तहत हितग्राही को लाभ न देने के लिए निलंबन प्रस्ताव बनाने के लिए कहा वहीं पंचायत विभाग के कार्यों को लेकर कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में समस्याओं के निराकरण पर तारीफ की और मनरेगा के पुराने कामों के लिए पूर्णतः करने के लिए सब इंजीनियरों को निर्देशित किया वहीं सचिवों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी निर्देशित किया कलेक्टर चौधरी ने कहा कि जो पंचायत सचिव अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित भी करूंगा और ठीक काम न करने पर कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटूंगा वहीं खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए पात्रता पर्ची के शिकायतों के संबंध में पंचायत सचिवों से जानकारी ली जिन व्यक्तियों के पात्रता पर्ची में नाम नहीं जुड़े हैं शीघ्र जोड़े जाएं बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने भी ग्राम पंचायत को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

