ICC Rankings: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 पायदान की छलांग, ईशान किशन नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने

  • Share on :

नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ICC की ताजा मेंस T20I बैटिंग रैंकिंग (ICC Rankings 2026) में लंबी छलांग लगाई है। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया 3-0 सीरीज जीत के दौरान सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए और अपना पहला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीता। बुधवार को ICC द्वारा अपडेट की गई साप्ताहिक रैंकिंग में उनके इस शानदार प्रदर्शन का असर साफ दिखा।
15 साल के इस खिलाड़ी ने कुल 230 पायदान की छलांग लगाई और T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 48वें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। इस रैंकिंग में उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन नंबर 1 पर हैं।
जिम्बाब्वे में खेली गई सीरीज के दूसरे मैच के बाद किशन ने भी अपने करियर की सबसे अच्छी रेटिंग हासिल की। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार 81 रन बनाए और 916 पॉइंट्स तक पहुंच गए। यह अब तक की तीसरी सबसे अच्छी बैटिंग रेटिंग है।
उनसे आगे सिर्फ उनके साथी अभिषेक शर्मा (931 रेटिंग पॉइंट्स) और इंग्लैंड के डेविड मलान (919) हैं। सीरीज खत्म होने पर किशन की रेटिंग 910 पॉइंट्स हो गई, लेकिन फिर भी वह दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान (848) से काफी आगे हैं।
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्‍ला खामोश रहा था। उन्‍होंने 3 मुकाबलों में सिर्फ 11 रन बनाए थे। इस शर्मनाक प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग में देखने को मिला है। अभिषेक को 1 स्‍थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
मेंस टी20I बैटिंग रैंकिंग
ईशान किशन- 910 रेटिंग
साहिबजादा फरहान- 848 रेटिंग
अभिषेक शर्मा- 819 रेटिंग
फिल सॉल्‍ट- 799 रेटिंग
पथुम निसंका- 751 रेटिंग
तिलक वर्मा- 750 रेटिंग
जोस बटलर- 748 रेटिंग
हैरी ब्रूक- 734 रेटिंग
मिचेल मार्श- 706 रेटिंग
डेवाल्‍ड ब्रेविस- 702 रेटिंग
टॉप पर पहुंचे कप्‍तान गिल
वनडे रैंकिंग (ICC Player Rankings) में कप्‍तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है। वह एक स्‍थान ऊपर चढ़कर टॉप पर पहुंच गए हैं। गिल हाल ही में अफगानिस्‍तान और इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप-5 में 3 भारतीय हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर हैं।
मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग
शुभमन गिल: 801
डेरेल मिचेल: 794
विराट कोहली: 767
रोहित शर्मा: 758
इब्राहिम जादरान: 712
साभार दैनिक जागरण

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper