शासन नहीं तो निगम स्तर पर झांकियों को मिलेगी सहायता - नंदकिशोर पहाडिय़ा
सुभाष मंच एवं गणेश उत्सव समिति मिलकर सौपा ज्ञापन
इन्दौर। श्री गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल चलित झांकियों की परम्परा खत्म नहीं होगी, हर संभव शासन नहीं तो निगम स्तर पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाली राशि मिल कमेटियों को प्रदान की जाएगी।
यह आश्वस्त करते हुए इन्दौर नगर निगम मेयर काउंसिल के सदस्य, सामान्य प्रशासन प्रभारी नन्दकिशोर पहाडिय़ा ने आज नेताजी सुभाष मंच एवं मालवा मिल कमेटी के द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद कहे। गत दिनों नगर निगम के द्वारा झांकियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए मनाही कर दी गई थी, जिसके चलते झांकी कलाकारों में निराशा छा गई थी, जिसको लेकर समाजसेवी मदन परमालिया और झांकी समितियों ने मिलकर एमआईसी मेम्बर नन्दकिशोर पहाडिय़ा से मिलकर अपना समस्या को बताते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परालिया ने किया एवं ज्ञापन मालवा मिल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश कुशवाह के साथ सुरेन्द्र शर्मा, गणेश वर्मा, देवीलाल गुर्जर, शैलेष त्रिपाठी आदि ने सौंपा।

