आईजी अरविंद सक्सेना ने डॉ. आयुष जाखड़ को अशोक चिन्ह लगाकर दी पदोन्नति
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
करेरा। करेरा में नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ एसडीओपी करेरा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद आर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने डॉ. जाखड़ के कंधों पर अशोक चिन्ह लगाकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) पद पर पदोन्नति प्रदान की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मूले, एसडीएम अनुराग निंगवाल सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आयुष जाखड़ को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर आयुष जाखड़ को एडिशनल एसपी जबलपुर के पद पर नवीन पद स्थापना हुई है।
लोकार्पण समारोह एवं पदोन्नति कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

