बिहार में पागल कुत्ते ने 90 मिनट में 50 लोगों को काटा

  • Share on :

बिहार के सासाराम जिले में नासरीगंज प्रखंड के अतिमीगंज, जमालपुर व हरिहरगंज में एक पागल कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। रविवार सुबह पागल कुत्ते ने डेढ़ घंटे में लगभग 50 लोगों को काट लिया। इस दौरान कई मवेशी भी कुत्ते के शिकार हुए। कुत्ते के आतंक से भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। आखिर में गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। बताया जाता है कि रविवार सुबह एक पागल कुत्ते के आतंक से लोग खौफजदा हो गए। देखते ही देखते कुत्ते ने लगभग 50 लोगों को काट लिया। कुत्ते के आतंक से लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आतंक को देखते हुए हरिहरगंज वार्ड संख्या 14 के युवकों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे पागल कुत्ते ने सुबह टहलने के लिए निकले अतमिगंज के ग्रामीणों पर हमला करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर जो भी दिखाई देता, कुत्ता उसे अपना शिकार बनाते गया। किसी को गला तो किसी के पैर व हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper