पंडित खेड़ा वार्ड नंबर 10 में 6 महीने से हैंडपंप रिबोर नहीं, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे

  • Share on :

सरोजिनी नगर: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा हर घर जल योजना के तहत सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद, लखनऊ के ग्राम पंडित खेड़ा वार्ड नंबर 10 प्रथम, सरोजिनी नगर में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां छह महीने पहले सरकारी हैंडपंप को रिबोर किया जाना था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगभग 12-13 घरों के लोग इसी हैंडपंप से पानी प्राप्त करते थे। अधिकतर लोग मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं और उनकी निर्भरता इसी जल स्रोत पर थी। नगर निगम ने मात्र दो बार पानी के टैंकर भेजे, जो पर्याप्त नहीं है। जल संकट के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं
वार्ड के निवासियों ने कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी समस्या दर्ज कराई गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित में कई बार आवेदन भेजा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

न्याय की गुहार
क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप का रिबोर कराया जाए और जल संकट को खत्म किया जाए। जहां सरकार हर घर जल उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं इस क्षेत्र के लोग छह महीने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

(रिपोर्ट: मोहम्मद आसिफ लखनऊ)

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper