मां अहिल्या की नगरी में जमीन से लेकर आसमान तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’

  • Share on :

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में राहुल गांधी जी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं और छात्रों से व्यापक जनसंपर्क
इंदौर। राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में युवाओं और विद्यार्थियों के बीच जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है।

पतंगों के जरिए आसमान में पहुंचा ‘छात्रों की गूंज’ का संदेश
अभियान के दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में पतंगों पर राहुल गांधी जी की तस्वीर लगाकर ‘छात्रों की गूंज’ का संदेश आसमान तक पहुंचाया गया। पतंगों के माध्यम से छात्रों की आवाज और कार्यक्रम के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब,
 पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,
राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह, विक्रम मस्ताल (हनुमान) तथा प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी चेतन चौधरी ने अपनी टीम के साथ किया।

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने तथा कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ऑटो, होर्डिंग और एलईडी वैन से व्यापक प्रचार
जनसंपर्क अभियान के तहत इंदौर शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा, होर्डिंग्स और एलईडी वैन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार किया गया। इसके साथ ही विभिन्न छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और कॉलेज परिसरों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया गया।

अभियान के दौरान युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया। विशेष रूप से एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों और समाज की अंतिम पंक्ति तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद किया। अभियान में प्रत्यक्ष संपर्क को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मुसाखेड़ी में जलभराव के बीच भी जारी रहा जनसंपर्क
मुसाखेड़ी क्षेत्र में जलभराव और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों के बीच भी जनसंपर्क अभियान जारी रहा। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल क्षेत्र में पहुंचे और स्थानीय लोगों तथा युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी साझा की और युवाओं से कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में संपर्क अभियान जारी रखा गया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ युवाओं और छात्रों से जुड़े विषयों पर भी संवाद किया गया।
छात्रों और युवाओं तक सीधे पहुंचने पर जोर

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर चलाए जा रहे अभियान में प्रचार माध्यमों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष संवाद को भी प्रमुखता दी जा रही है। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों तथा अन्य शैक्षणिक परिसरों तक पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार संपर्क कर युवाओं और विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद, छोटे समूहों में चर्चा तथा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इंदौर में शिक्षा प्राप्त कर रहे आसपास के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई। धार, झाबुआ, खंडवा, अलीराजपुर, बुरहानपुर, देवास, राजगढ़ सहित अन्य जिलों से इंदौर आकर अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थियों के साथ संवाद के साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया।

लगातार आयोजित किए जा रहे ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधा संपर्क स्थापित किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई और राहुल गांधी जी के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के माध्यम से इंदौर में अध्ययनरत विभिन्न जिलों के युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper