सर्वजातीय समाज मैदान में नारी के सम्मान में सर्वजातीय समाज के लोगों ने आज थाने में जाकर किया धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर महेंद्र मिश्रा
करेरा। आज नगर में पिछोर, दिनारा, करेरा और आसपास के गांव से आए सर्वजातीय समाज के लोगों ने इकट्ठे होकर थाने पर जाकर धरना प्रदर्शन किया !
कुछ दिनों पहले आजाद लोधी द्वारा महिलाओं और जाटव समाज के बारे में बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था इसके संबंध में सर्वजातीय समाज के लोगों ने थाने में जाकर आजाद लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा न तो उसको गिरफ्तार किया गया और ना ही उस पर कोई कार्रवाई की गई इसी को लेकर आज सर्वजातीय समाज के लोगों ने थाने पर जाकर धरना प्रदर्शन किया और आजाद लोधी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने उस पर कार्रवाई करने की मांग की
पुलिस प्रशासन द्वारा आजाद लोधी को 5 दिन के अंदर अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया।

