साधु-संतों की मौजूदगी में हाईटेक गौशाला का हुआ भूमिपूजन
संवाददाता - सोनू जोशी
इंदौर। मां शारदा मानव एवं गौसेवा संस्था ट्रस्ट इंदौर में ऐसी गौशाला बनाने जा रहा है, जो हाईटेक होगी। विशेष ये भी है कि यहां वो गौ माता का लालन-पालन होगा, जो दूध नहीं देती हैं तो कत्लखाने भिजवा दी जाती है। ऐसी गौ माता के जीवन की रक्षा का संकल्प लेते हुए इस गौशाला की नींव कल खंडवा रोड के मोरद गांव में रखी गई। इंदौर की नंबर वन गौशाला का खिताब आने वाले समय में इसे मिलेगा। देखिए सोनू जोशी की ये खास रिपोर्ट
स्वच्छता में पूरे देश में नंबर वन पर रहने वाले हमारे शहर इंदौर में मां शारदा मानव एवं गौसेवा संस्था ट्रस्ट भी नंबर वन ही है। गौशालाएं तो तमाम खुलती है, लेकिन इस ट्रस्ट ने नंबर वन गौशाला खोली है। विशेष ये है कि यहां सिर्फ देशी नस्ल की गौ माता है। जिन गायों को दूध नहीं देने की वजह से लोग सड़कों पर छोड़ देते हैं या कसाइयों को बेच देते हैं, ऐसी गौ माता को यहां की गौशाला में रखा जाएगा। यानी शुद्ध रूप से यहां सिर्फ गौसेवा होगी। इस ट्रस्ट के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पंडित नईदिल्ली, अध्यक्ष महंत जुगल जी बाबा, सचिव पंडित भूपेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ बुंदेला, सदस्य जितेन्द्र गुप्ता जीतू बाबा, उपाध्यक्ष बंसीलाल चौहान है। इस टीम ने इस गौशाला के माध्यम से बहुत सराहनीय कार्य किया है। अभी यहां 16 गाय है, जिसकी संख्या आने वाले समय में 200 तक जाएगी। ट्रस्ट की टीम ने बताया कि यहां बहुत ही हाईटेक और वातानुकुलित गौशाला बनेगी। मां भगवती मां शारदा का विशाल मंदिर बनेगा। उसके बाद वृद्वाश्रम, अनाथाश्रम बनेगा। यहां आयुर्वेदिक जड़ीबूटी भी बनेगी। साधु-संतों की मौजूदगी में गौशाला का भूमिपूजन हुआ। साथ ही साधु-संतों ने गौ माता की महत्ता भी बताई। बाद में भोजन प्रसादी का आनंद सभी ने लिया।

