जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 163 आवेदकों की समस्याएं

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 163 आवेदकों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
 जनसुनवाई में सूफी संत नगर निवासी तारेन्द्र कुमार ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। भट्टा मोहल्ला निवासी संगीता वंशकार ने अपनी पुत्री का जाति प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम बड़खेड़ा निवासी बलदेव यादव ने ठेकेदार द्वारा मजदूरी की राशि का भुगतान नहीं किए जाने तथा तहसील रीठी निवासी बिमला बाई ने लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुहास निवासी अरविन्द कुमार नाहर ने सफाई कर्मी के रूप में मानदेय भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया।

संबल, पीएम आवास और ट्राइसाइकिल के लिए भी पहुंचे आवेदक
 ग्राम उमरियापान निवासी गोल्डी ने संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि दिलाने, तहसील रीठी निवासी नास्याग पारधी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम अमरैयापार, तहसील विजयराघवगढ़ निवासी दिव्यांग शेख असरफ मंजरी ने ट्राइसाइकिल प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper