विधायक कप पिछोर रोमांचक मैच में झांसी ने ग्वालियर को आठ रनों से हराया
विधायक प्रीतम सिंह लोधी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष जशवंत जाटव नें फीता काटकर मैच का किया शुभारम्भ
दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी) माधवीराजे सिंधिया की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय विधायक कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 जनवरी शुक्रवार को विधायक प्रीतम सिंह लोधी तथा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में फीता काटकर किया गया! इस मौके पर अनिल मिश्रा निज सहायक (सिंधिया जी), विधायक प्रतिनिधि एवं टूर्नामेंट प्रभारी सुनील लोधी, सौरभ पाठक,गौरव मिश्रा,आशीष चौधरी, करण सिंह लोधी, जगदीश प्रसाद शर्मा, सतीश शर्मा, कपूर लोधी, आदि उपस्थित थे! विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पिछोर में यहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी इस ग्राउंड पर आप लोगों को खेलते हुए दिखेंगे,जिससे नये युवा लोगों को भी इसका अनुभव सीखने को मिलेगा हमारी जो युवा पीढ़ी आगे आने वाली है उनके लिए यह मैच बहुत कुछ सिखाएंगे उन्होंने कहा यहां खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग जी,छोटे महाराज महा आर्यमन सिंधिया जी भी इस स्टेडियम में आप लोगों के बीच उपस्थित होंगे, यहाँ एक अच्छे स्टेडियम की सौगात भी मिलने वाली है! भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि विधायक साहब को में धन्यवाद देना चाहता हूं और आभार व्यक्त करता हूं कि पिछली बार भी उन्होंने एक भव्य, दिव्य तथा विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया था उन्होंने कहा क्रिकेट आज मैच नहीं हमारे युवाओं का मौशन बन चुका है,आप जहां भी देखेंगे आपको क्रिकेट दिखाई देगा उन्होंने कहा कि 5 तारीख को इस स्टेडियम में महाराज आर्यमन सिंधिया जी आप लोगों के बीच आएंगे आप लोगों से मिलेंगे! इस दौरान दोनों टीमों से विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारा परिचय किया गया था दोनों टीमों के बीच टॉस फेंका गया जहां झांसी तथा ग्वालियर के बीच झांसी नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया टूर्नामेंट का यह पहला मैच 16 -16 ओवर का खेला गया जहाँ झांसी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में कुल 118 रन बनाए, जिसमें बैटिंग करते हुए लक्ष्मीनारायण ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली, तथा दूसरी ओर ग्वालियर टीम की तरफ से विक्रांत भदोरिया द्वारा सर्वाधिक चार विकेट झटके,झाँसी की ओर से पहली पारी समाप्ति के पश्चात ग्वालियर की टीम खेलने को उतरी जहां बल्लेबाजी करते हुए ग्वालियर की टीम मात्र 111 रन पर ही ढेर हो गई, और आठ रनों से टीम पराजित हुई मैन ऑफ द मैच अमित को दिया गया! टूर्नामेंट की कोमेंट्री मनदीप तिवारी,राकेश शर्मा तथा मातादीन लोधी द्वारा की गई, स्कोरर का कार्य नौशाद वैग तथा विकास कोली द्वारा किया गया वहीं अंपायर के रूप में मुन्ना खान तथा अटल तिवारी द्वारा अच्छी अंपायरिंग की गई!

