हर्ष, उल्लास और धूमधाम के साथ गरिमा पूर्ण तरीके से जिला पंचायत में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • Share on :

आन, बान और शान के साथ फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा प्रांगण
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । आन, बान और शान के साथ जिला पंचायत कार्यालय कटनी में तिरंगा लहरा उठा जब जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और  तिरंगे को सम्मान स्वरूप सलामी दी । इस दौरान पूरा प्रांगण देश भक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान रहा। राष्ट्रगान का गायन हुआ।  इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा एवं सीईओ सुश्री कौर एवं उपस्थित जिला पंचायत सदस्य माला मौसी ने देश के अमर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। गगनभेदी नारों के दौरान देश भक्ति का जुनून और जज्बा सभी के चेहरों पर देखते ही बनता था। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला एवं देश की आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर देने वाले वीर जवानों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा एवं सुश्री कौर ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हर्ष, उल्लास और धूमधाम से सभी कीमौजूदगी में  स्वतंत्रता दिवस को मनाया। लोक सेवकों ने भी शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व श्री अनुराग मोदी, लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि राज चढ़ार, कमलेश सैनी,सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी मृगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, मंजुल मयंक त्रिपाठी, गोदफ्रिज किस्पोट्टा, धनराज चौधरी, उमेश सोनी, मोहम्मद आरिफ एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper