इंडिया गॉट टैलेंट का कार्यक्रम ग्वालियर व्यापार मेले में

  • Share on :

 ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर :- ग्वालियर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर गोट टैलेंट सीजन 11 का आयोजन आईडीटी इवेंट सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा 4 जनवरी को ग्वालियर व्यापार मेला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष सोनू धोलकर डॉ रागिनी मक्कड़ नैना छाबड़ा श्रीमती ट्विंकल शुक्ला ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की आईडीटी कंपनी पिछले 11 वर्षों से इंडिया गॉट टैलेंट को ग्वालियर में आयोजित करा रहा है जिसके माध्यम से अनेक प्रतिभागी नेशनल लेवल पर भाग ले रहे हैं संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर के प्रतिभागियों को बड़े मंच पर स्थान देना है उन्होंने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया रहेंगे एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करेंगे उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है यह एक इंडिया लेवल प्रतियोगिता है जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी हिस्सा लेने आ रहे हैं उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं यह कार्यक्रम का ग्रेंड फिनाले कल 4 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ग्वालियर व्यापार मेला रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper