ओमान तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, 13 सुरक्षित बचाए गए

  • Share on :

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर सोमवार को हमला हुआ। इस घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्री के मुताबिक, भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी (MSV AL JUSUFI) ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने उसे निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले में घायल एक नाविक की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गांधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper