अमेरिका में इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र को कनपटी में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

  • Share on :

वॉशिंगटन। इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। खबर में कहा गया है, ‘‘हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था।
चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।'' हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे ‘‘थोड़ा अजीब'' लगा। पुलिस ने कहा, ‘‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने ‘सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया'।''
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper