इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावडा ने सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की
पूजा. मंडोवरा को जिला संयोजक नियुक्त किया.
इंदौर — भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण में संगठन की मजबूती के लिए अहम नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशों और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिले में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंतखण्डेलवाल और प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी की अनुमति के बाद जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र डागा की सहमति से जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने इन नई नियुक्तियों पर मुहर लगाई है।
भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार पूजा मंडोवरा को इंदौर जिला सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि नई टीम सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

