इंदौर सहकारी दुग्ध संघ परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया अपने देश का 77वां गणतंत्र दिवस
दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा ने ध्वजारोहण कर दुग्ध संघ के सभी किसान सदस्यों को एवं उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को देश के 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी, दुग्ध संघ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 अधिकारियों / कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही 26 जनवरी 1950 के दिन को याद करते हुए इस गौरवपूर्ण दिन के महत्व को सबके साथ साझा किया तथा यह संदेश दिया की इंदौर दुग्ध संघ एक डेयरी सहकारी संस्था के रूप में कार्यरत होकर संविधान की भावना को सही मायने में प्रतिबिंबित करता है। हमारी शक्ति एवं हमारी एकता हमारे किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता में निहित है। हमारे द्वारा उत्पादित दूध की हर बूंद मात्र एक उत्पाद नहीं, बल्कि सहयोग, कड़ी मेहनत और विश्वास का प्रतीक है।
दुग्ध संघ परिवार ने मिलकर अपने किसान सदस्यों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, गुणवत्तापूर्ण प्रक्रियाओं को अपनाने और एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का जय हिंद! जय सहकार! के नारे के साथ समापन किया गया।

