इंदौर में सुबह से छाए बादल

  • Share on :

इंदौर। इंदौर में गुरुवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। इस सीजन में 28 मार्च के दिन और रात में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में पारा 39 डिग्री रहा तो रात का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदला है। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हैं और मौसम ठण्डा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिन तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। इसके बाद गर्मी फिर असर दिखाएगी।
बुधवार को दिन का तापमान 38.8 (+2) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को इसमें और इजाफा हुआ। दिन का तापमान 39 (+2) डिग्री और रात का तापमान 24.9 (+6) डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दिन और रात को काफी गर्मी रही। दिन में तो तेज धूप ने लोगों को काफी हलाकान किया।
दरअसल मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। अबकी बार भी ऐसा ही हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके साथ ही ट्रफ लाइन भी बनी है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। आज से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्से में देखने को मिल सकता है।
साभार 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper