क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपीयो के कब्जे से लगभग 20.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD" (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 2,04,000/- रुपए) जब्त
कार्यवाही में 2 पुरुष एवं 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपीयो ने गाड़ी सहित भागने की भी कोशिश की।
आरोपीगण ड्राइवरी का कार्य करते है एवं 10वीं तक ही पढ़ाई की है।
अपराध क्रमांक- 02/2026 , धारा- 8/22
घटना स्थल- स्कीम नंबर 134, पानी की टंकी पास, इंदौर
आरोपीयों के नाम -
1. इरफान शेख नि एम आई जी कॉलोनी इंदौर , 2. सरफराज खान नि खजराना इंदौर एवं एक महिला आरोपी
जब्त माल का विवरण : - 20.35 ग्राम एमडी व एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट का स्विफ्ट चारपहिया वाहन कुल मश्रूका 7,00,000/- रुपए
आदित्य शर्मा
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के स्कीम नंबर 134, पानी की टंकी पास वाले क्षेत्र में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार सड़क के किनारे खड़ी दिखी जिसमें कुछ लोग बैठे थे जो पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी सहित भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका और पास जाकर देखने पर 2 व्यक्ति एवं 1 महिला बैठी थी जिनसे पूछताछ पर अपना नाम पता इरफान शेख नि एम आई जी कॉलोनी इंदौर एवं सरफराज खान नि खजराना इंदौर का होना बताया। जिनकी विधिवत तलाशी लेते 20.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD एवं एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट चारपहिया वाहन मौके से जब्त की गई। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा 2 पुरुष एवं एक महिला आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही -
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपीयों से 20.35 ग्राम "MD" जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

