आबकारी इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री सी के साहू के नेतृत्व में दिनांक-06/05/2026 को 
वृत्त- बंबई बाजार के प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार एक दोपहिया वाहन (HERO SPLENDOR क्रमांक-MP 09 QQ 5929) पलसीकर चौराहे की बीच में दो बोरी में कुछ भरकर ले जा रहे रहे थे  जिसको हमारे द्वारा रोका गया जिसमे तलाश करने में 24 केन बोल्ट बीयर एवं 50 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुआ (कुल 21 बल्क लीटर)  मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 51400/- है। दो आरोपी पकड़े गए  एक आरोपी का नाम सचिन पिता फतेशीह एवं दूसरे का नाम विष्णु पिता गोपाल पकड़ा गया जिनके ऊपर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)' क' का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
आज की कार्यवाही में आरक्षक ,, मोहित कछवाय, कोमल कनेल, और ड्राइवर अमित  का सराहनीय योगदान रहा।
साथ ही दुकानों के आस पास धारा 36(ए) एवं 36(बी) के कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनकी कुल जप्ती 6.75 बल्क लीटर है जिनका अनुमानित मूल्य 13500/- रुपए है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper