आबकारी इंदौर की कार्यवाही
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जय सिंह ठाकुर * के नेतृत्व में दिनांक-12/05/2026 को
वृत्त- सांवेर प्रभारी उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा की टीम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शिप्रा रोड स्थित पप्पू ढाबा की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के बोरे में कुल 44 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन व मसाला के बरामद हुए(कुल 7.92 बल्क लीटर) । आरोपी शुभम पिता मुकेश सुनवानिया उम्र 24 वर्ष निवासी-शिप्रा तह- सांवेर को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।आरोपी द्वारा बताया की वह देवास जिले से मदिरा लाता है एवं ढाबे से विक्रय करता है। इसमें अन्य व्यक्तियो के शामिल होने की शंका है। विवेचना अभी जारी है ।
आज की कार्यवाही में आरक्षक संजय सिंगार,अंकित लोधवाल और ड्राइवर करण का सराहनीय योगदान रहा।

