ड्राई डे की पूर्व संध्या और ड्राई डे पर आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
        गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , *श्रीमान शिवम वर्मा जी  के द्वारा इंदौर जिले में घोषित ड्राई डे के आदेश का पालन कराने के लिए सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक 26 जनवरी 2026 को ड्राई डे पर वृत्त- बालदा कॉलोनी एवं बाम्बे बाजार प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी कड़ी में आज की कार्यवाही में वृत्त बाम्बे बाजार में मुखबिर की सूचना पर 26 जनवरी को रात 12 बजे के बाद केसरबाग पुल के पास दबिश देकर तलाशी ली गई तो 5 पेटी देशी मसाला शराब बरामद हो गई मगर टीम को देखकर आरोपी अंधेरे की आड़ लेकर भाग निकला। इसी तरह श्रृद्धा सबुरी प्रजापत नगर से आरोपी निलेश पिता शिवदार चौहान के कब्जे से 35 पाव मसाला शराब जब्त की गई तो जबरन कालोनी से आरोपी मनोज वर्मा पिता शिवनारायण वर्मा के पास से 125 पाव मसाला शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। तीन जगह से कुल 8 पेटी मसाला शराब जब्त की गई।इसी तरह अमृतसरी पंजाबी ढाबा में दबिश देकर तलाशी लेते हुए अनाधिकृत रूप शराब परोसने और पीने पर 12 बल्क लीटर बीयर जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 36 (1),36(2) के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  जब्त मदिरा  की कुल कीमत 44,600/- रुपए निकाली गई है।  
  आज की कार्यवाही में उप निरीक्षक मीरा सिंह के साथ आबकारी आरक्षक बब्लू सिसोदिया, मोहित कछावा, मोहित रैकवार, संगीता यादव,कोमल कनेल और अमित का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper