आबकारी  इंदौर की कार्यवाही- महू के भौंडिया तालाब, गवली पलासिया , बंजारी, भाटखेड़ी पर दी दबिश

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक  12/05/2026 को   नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश   चतुर्वेदी जी उप प्रभारी श्री मनोज अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक खत्री श्री गोपाल यादव,श्री जहांगीर खान श्री धर्मेंद्र जोशी श्री सी के साहू श्री पवन टिकेकर श्री कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में जिला इंदौर के आबकारी स्टाफ ने  वृत्त महू ब  में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई ।
महू के भौंडिया तालाब,गवली पलासिया ,बंजारी,भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी।
   आज की कार्यवाही में  कुल 10 छापों  में 8 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत   पंजीबध्द  किये गये। 
  आज की कार्यवाही में 210 लिटर  हाथ भट्टी मदिरा व 1800 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया |मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 222000/-  रुपए है।
आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक सुनील मालवीय,मीना माल,मीरा सिंह, त्रिअंबिका शर्मा, कृतिका  द्विवेदी जया मुजाल्दे, के द्वारा की गई |
उक्त की गई कार्यवाही में आबकारी आरक्षक हुकुम सिंह पंवार,ओमप्रकाश राठौर, अरविंद शर्मा,कोमल कनेल,ऐलन बघेल, हेमा धुर्वे,परमजीत,विक्रम यादव शुभम गोड़ आदि का सराहनीय योगदान रहा। ‎

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper