आबकारी इन्दौर की कार्यवाही
कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर, श्रीमान् शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति विनीता सागर के नेतृत्व में आज दिनांक 28 .01.2026 को वृत्त - राजमोहल्ला प्रभारी मीना माल की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज की कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-VA-3799 से अवैध मदिरा परिवहन कर ले जाई जा रही 144 पाव देशी मदिरा प्लेन एक बैग में बरामद कर आरोपी विनीत पिता राजेश तंवर उम्र 20 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर झोपड़पट्टी इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध *आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 80,800/-* रुपए है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री ओमप्रकाश साहू , किशन सिंह रघुवंशी ,का सराहनीय योगदान रहा ।

