प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा के विरुद्ध इंदौर पुलिस का जनजागरूकता अभियान

  • Share on :

पुलिस ने आम नागरिकों और बच्चों के साथ रैली निकाल, लोगो को चाइनीज मांझा के दुष्परिणाम बताकर, करी इसका उपयोग न करने की अपील
आदित्य शर्मा
इंदौर। शहर मे अवैध रुप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खरीदी/बिक्री करने वालो पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त दुकानदारों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही के साथ ही, इसके उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जनजागृति हेतु भी पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 व  पुलिस उपायुक्त जोन-04 के मार्गदर्शन में थाना कनाड़िया व थाना छत्रीपुरा द्वारा चाइनीज़ मांझा (सिंथेटिक/नायलॉन पतंगबाजी स्ट्रिंग) के उपयोग और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत दिनांक 03.01.26 को जन जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा लोगों को चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध व इसका उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया और स्थानीय लोगों व बच्चों के साथ हाथों में तख्तियां लिए एक रैली निकली और लोगों को चाइनीज़ मांझा के खतरनाक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह मांझा न केवल निर्दोष पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचाता है।

पुलिस ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, "आपकी खुशी किसी और के जीवन की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।"
पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे चाइनीज़ मांझा का उपयोग न करें और पारंपरिक सूती धागे का उपयोग करें। साथ ही, जनता से यह अपील भी की गई कि यदि उन्हें कहीं भी चाइनीज़ मांझा बेचा या भंडारित होता या कोई उपयोग करता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें, पुलिस द्वारा समाज के ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper