2024 में इंदौर की राह आसान... मिली पांच ब्रिजों की सौगात

  • Share on :

इंदौर। वर्ष 2024 अब बीत रहा है। नई साल इंदौर के विकास की नई राह लेकर आएगा, लेकिन वर्ष 2024 ने इंदौर की राह आसान की है। इंदौरवासियों को पांच ब्रिजों की सौगात मिली है। इसके अलावा दो नए बस स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुके है। फिलहाल इंदौर में पांच नए ब्रिज भी बन रहे है, जो अगले साल तक पूरे हो जाएंगे।
इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले मार्ग के सबसे व्यस्त लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज बनाया जा रहा है। ब्रिज का एक हिस्सा खोला जा चुका है। सांवेर रोड पर जो ब्रिज तैयार हो रहा है। उसका निर्माण जारी है। वह अगले साल तक बन जाएगा। यह ब्रिज जमीन से 70 फीट ऊंचाई पर बन रहा है। दोनो ब्रिजों के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे है।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने इंदौर के हर क्षेत्र में एक ब्रिज की सौगात दी। भंवरकुआ चौराहा, खजराना चौराहा, लवकुश चौराहा के अलावा खजराना चौराहा पर भी ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा राऊ चौराहे का छह लेन ब्रिज भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। अब निरंजनपुर चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा  और आईटी पार्क चौराहे पर ब्रिज बनाया जा रहा हैै। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एमआर-10 जंक्शन पर ट्रिपल लेयर ब्रिज बना रहा है। यह भी अगले साल तैयार हो जाएगा।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने नायता मुंडला और कुुर्मेडी में नया बस स्टेशन तैयार किया है। एक बस स्टेशन से बसों का संचालन भी शुरू हो चुका हैै, जबकि कुर्मेडी बस स्टेशन नए साल मेें शुरू हो जाएगा। इस स्टेशन पर एक हजार से ज्यादा बसों की आवाजाही की है। सिंहस्थ मेले के समय यह स्टेशन बड़ा मददगार साबित होगा,क्योकि यहां से उज्जैन की बसों का संचालन किया जाएगा।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper