युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक मामलों में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

  • Share on :

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के बीच में पेपर लीक की घटनाओं पर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके और दोषियों को समय रहते सजा मिल सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार चाहती है कि ऐसे मामलों का जल्द निपटारा हो और दोषियों को कानून के मुताबिक कठोर सजा मिले। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और युवाओं का भरोसा किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार का हर कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया जा रहा है।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper