खकनार में "सेवा सेतु कैम्प" का आयोजन - प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
खकनार वितरण केंद्र में म. प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजन किया गया
कैम्प के मुख्य उद्देश्य
- उद्देश्य: नागरिकों और बिजली उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रेरित करना और मुफ्त बिजली का लाभ दिलाना
- ऑन-द-स्पॉट सुविधा: उपभोक्ताओं का पोर्टल और मोबाइल के जरिए निशुल्क ऑनलाइन पंजीयन किया गया
- मार्गदर्शन: सोलर वेंडर्स ने सिस्टम की लागत, स्थापना और प्रक्रिया की जानकारी दी
- फाइनेंस/ऋण सुविधा: बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ताकि सोलर लगाने के लिए लोन की सुविधा मिल सके
- बिजली बिल में बचत: अधिकारियों ने बताया कि रूफटॉप सोलर से बिल कम होगा और अतिरिक्त बिजली से कमाई भी हो सकती है
. रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और सब्सिडी की जानकारी दी जिसमें अधिकतम 78000रु है
समस्याओं का समाधान:
लंबित आवेदन, नेट मीटर लगवाना, मीटर बदलना, बिलिंग और सोलर प्लांट की कमीशनिंग जैसी दिक्कतें मौके पर सुलझाई
उपस्थित अधिकारी
आर. एस. पालवी - कार्यपालन यंत्री, बुरहानपुर नवनीत खनूजा - कनिष्ठ यंत्री, खकनार राहुल जाधव - भाजपा नेता
"सेवा सेतु कैम्प" का मकसद योजना को गांव-गांव तक पहुंचाना है ताकि ज्यादा से ज्यादा घरों की छत पर सोलर लग सके और लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिले-
आर एस पालवी, कार्यपालन यंत्री बुरहानपुर

