नटेरन पुलिस की त्वरित कार्रवाई—नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में नाबालिग बालिका की पतारसी एवं प्रकरण में त्वरित कार्रवाई हेतु थाना नटेरन से विशेष पुलिस टीम गठित की गई। थाना नटेरन अंतर्गत ग्राम रायखेड़ी से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 233/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.10.2026 को नाबालिग बालिका को भोपाल से सकुशल दस्तयाब किया।बालिका के कथन एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी सोनू पिता बैजनाथ सिंह कुशवाह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम घोंघरा, थाना नटेरन, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया गया। दस्तयाब बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार (थाना प्रभारी नटेरन), उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह, उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी (सायबर सेल विदिशा), प्रधान आरक्षक नरसिंह यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, आरक्षक यशपाल निगम, आरक्षक फूलसिंह शाक्य एवं महिला आरक्षक हिमांशु साहू की भूमिका रही।

