जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की पहल, बिल्डर्स और स्व-सहायता समूहों से निगम की बैठक

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से भूजल स्तर बढ़ाने हेतु आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सिटी बस कार्यालय में स्व सहायता समूहों,  कॉलोनाइजरों एवं बिल्डर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।
इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निर्माणाधीन आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से विकसित करने तथा अनुपयोगी बोरवेलों को रिचार्ज शाफ्ट में परिवर्तित करने की बात कही। 
बैठक में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, भूजल स्तर बढ़ाने और नागरिक सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई। स्व-सहायता समूहों और बिल्डर्स ने अधिक से अधिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने तथा लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper