जवाहर टेकरी विसर्जन स्थल का निरीक्षण, 25 सितंबर से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
आदित्य शर्मा
इंदौर। प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौर, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाड़िया ने धार रोड स्थित जवाहर टेकरी गिट्टी खदान में बनाए गए श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 100 से अधिक प्रतिमा एकत्रीकरण केंद्रों से एकत्रित गणेश प्रतिमाओं का 25 से 26 सितंबर तक विधि-विधान एवं पूर्ण सम्मान के साथ विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस बार हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की नई तकनीक से प्रतिमाओं का ससम्मान विसर्जन किया जाएगा। प्लेटफॉर्म को धीरे-धीरे जल में उतारने के बाद निर्धारित स्तर पर इसका निचला हिस्सा खुलेगा और प्रतिमाएं स्वतः जल में विसर्जित हो जाएंगी।

