खकनार थाना प्रभारी बनीं निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल, अभिषेक जाधव को रक्षित केंद्र भेजा
पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, एसपी आशुतोष बागरी ने पांच निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश किए जारी
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने 22 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर पांच पुलिस निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षक की नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के तहत निरीक्षक श्रीमती ज्ञानू जायसवाल को महिला थाना बुरहानपुर के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी खकनार बनाया गया है। वहीं खकनार थाना प्रभारी रहे निरीक्षक अभिषेक जाधव को रक्षित केंद्र बुरहानपुर भेजा गया है।
इसी प्रकार निरीक्षक दिनेश शर्मा को रक्षित केंद्र बुरहानपुर से थाना प्रभारी शाहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाहक निरीक्षक सीताराम सोलंकी को रक्षित केंद्र बुरहानपुर से थाना प्रभारी गणपति नाका नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक सुखदेव मुजाल्दे को रक्षित केंद्र बुरहानपुर से महिला थाना बुरहानपुर का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।

