सहजयोग : आत्मबोध को सर्वसाधारण तक पहुँचाने का सहज मार्ग

  • Share on :

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक इतिहास ऐसे अनेक महान व्यक्तित्वों के उदाहरणों से समृद्ध है, जिन्होंने जाति, धर्म, संप्रदाय, आयु और स्त्री-पुरुष के भेदभाव से परे जाकर आत्मज्ञान की अनुभूति प्राप्त की। भक्त प्रह्लाद, ध्रुव, महर्षि वाल्मीकि, संत मीराबाई, संत कबीर, संत रैदास, माता शबरी और संत नामदेव जैसे अनेक महान संतों ने अपनी आध्यात्मिक साधना और आत्मानुभूति से समाज को नई दिशा प्रदान की।
किन्तु प्रश्न यह है कि क्या आत्मज्ञान और परमात्मा की अनुभूति केवल कुछ विशिष्ट पुण्यात्माओं अथवा विरले साधकों तक ही सीमित रहनी चाहिए? क्या यह दिव्य उपलब्धि प्रत्येक मनुष्य को प्राप्त नहीं होनी चाहिए?
लंबे समय तक आत्मज्ञान की बातें सामान्य जनमानस के लिए केवल शास्त्रों, प्रवचनों और उपदेशों तक ही सीमित रहीं। आत्मा, परमात्मा और कुण्डलिनी जैसी सूक्ष्म आध्यात्मिक शक्तियों के विषय में जानकारी तो उपलब्ध थी, लेकिन उनकी प्रत्यक्ष अनुभूति प्राप्त करना सामान्य व्यक्ति के लिए सहज नहीं था।
इसी आध्यात्मिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए वर्तमान युग में श्री माताजी निर्मला देवी जी ने सहजयोग का मार्ग सर्वसुलभ बनाया।
सहजयोग एक ऐसी आध्यात्मिक विधि है, जिसके माध्यम से प्रत्येक मनुष्य अपने भीतर विद्यमान दिव्य शक्ति अर्थात् कुण्डलिनी के जागरण द्वारा आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकता है। यह किसी विशेष जाति, धर्म, संप्रदाय, वर्ग, आयु अथवा लिंग तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य मनुष्य को उसकी आत्मिक पहचान से परिचित कराना और उसे परमात्मा से जोड़ना है।
श्री माताजी ने 12 मार्च 1979 को दिल्ली में अपने प्रवचन में इस विषय पर अत्यंत महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए थे:
"एक बात बहुत जरूरी है कि परमात्मा और आत्मा की उपलब्धि गर एक दो लोगों को ही हो, चयनित लोगों को ही हो और सर्व सामान्य इससे अगर अछूते रह जायें तो इसका कोई अर्थ ही नहीं निकलता है, परमात्मा का भी कोई अर्थ नहीं लगने वाला है, ना इस संसार का कोई अर्थ निकलने वाला है, इस सृजन का भी कोई अर्थ नहीं निकलने वाला है, ये उपलब्धि सर्व सामान्य को होनी ही चाहिए।
ये परमात्मा ने हमारे अंदर जीवन्त यंत्र बनाया है और जिसे 'सुरति' कहते हैं वही कुण्डलिनी है, आखिर हम जो मानव स्वरूप हैं वो किसी न किसी चीज के बूते पर चल रहे हैं ना, इस 'आँख' को देखिये, ये कितनी कमाल की चीज है, सारे शरीर का चलन कितना प्रभावी है और कितना सुन्दर है, सारी सृष्टि की रचना कितनी खूबी से की हुई है, ये सारी चीजें, कोई न कोई ऐसी शक्तियां हैं जो गुप्त हैं, वो गुप्त इसलिए हैं कि हमारा जो हमारा जो जड़ चित्त है वो उसे नहीं जान पाता है। इसके लिए सूक्ष्मता आनी चाहिए, ये सूक्ष्मता पाना ही सहजयोग का लक्ष्य है। बोध आत्मा को जानने के बाद आता है इसलिए आत्मा को पहले जाना जायेगा, उसके बाद सारी बातें समझ में आ जायेंगी।"
सहजयोग : ज्ञान से अनुभूति की ओर
श्री माताजी के इन विचारों का मूल संदेश यही है कि आध्यात्मिकता केवल सुनने, पढ़ने अथवा बौद्धिक रूप से समझने का विषय नहीं है, बल्कि इसे स्वयं अनुभव करना आवश्यक है।
मनुष्य के भीतर परमात्मा द्वारा प्रदत्त एक जीवंत शक्ति विद्यमान है, जिसे कुण्डलिनी कहा जाता है। सहजयोग के माध्यम से इस शक्ति का जागरण होता है और साधक को आत्मसाक्षात्कार की अनुभूति प्राप्त होती है। इसके पश्चात वह अपने भीतर की सूक्ष्म चेतना को अनुभव करने की दिशा में अग्रसर होता है।
यही आत्मबोध मनुष्य के जीवन में आंतरिक शांति, संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
आत्मज्ञान किसी विशेष व्यक्ति का अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक मनुष्य की आध्यात्मिक संभावना है। सहजयोग इसी संभावना को साकार करने का एक सहज मार्ग प्रस्तुत करता है।
सहजयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा आत्मसाक्षात्कार की विधि जानने के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क किया जा सकता है। सहजयोग पूर्णतया निःशुल्क है।
टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 वेबसाइट  sahajayoga.org.in

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper