मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, सुरक्षा और जल निकासी पर विशेष जोर

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने शनिवार सुबह शहर की विभिन्न मास्टर प्लान सड़कों एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और शाम को अधिकारियों, निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों एवं कंसल्टेंट्स के साथ समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री श्री पी.एस. कुशवाह, श्री नरेश जायसवाल, श्री पराग अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि, ठेकेदार, कंसल्टेंट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त ने मधु मिलन चौराहा, छावनी, कलाल कुई, चंद्रभागा पुल, जिंसी, हरसिद्धि, सांवेर रोड, जंजीरवाला, एमआर-9 और भमोरी रोड सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षाकाल को देखते हुए निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री सिंघल ने शहर की विभिन्न मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए।

समीक्षा बैठक में सदर बाजार रोड से गुटकेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य तीन माह में, अन्नपूर्णा विश्वकर्मा नगर का शेष कार्य 15 दिनों में तथा कलाल कुई नाला कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper