अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

20 लाख रुपये की चोरी की सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार
सवादता:- पुनीत सेन
खंडवा। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय स्टाफ क्वार्टर में अज्ञात बदमाशों ने पांच आवासों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। इसके अलावा केशव कुंज कॉलोनी, सिविल लाइन में भी मकान का ताला तोड़कर सोने की झांझले, मंगलसूत्र, नथ, मोती, अंगूठी, चांदी का करधौना और पायल चोरी की गई थी। लक्ष्मी नगर, नवकार नगर में भी एक मकान से करीब 6 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की घटना सामने आई थी।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य के नेतृत्व में कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी में से 3 लाख रुपये, करीब 9 लाख रुपये के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी कैलाश पिता नवल सिंह भूरिया निवासी देवधा, बाग, धार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
उदुडन सिंह पिता करन सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी जेतगढ़, टांडा, धार।
सूरज सिंह पिता रकसिंह सेंगर, निवासी देवधा, बाग, धार।
ईडा पिता बनसिंह बघेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी नाहवेल, बाग, धार।
बिलाम पिता रणासिंह सेंगर, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिंधाचौरी, टांडा, धार।
अनेश पिता अभयसिंह मंडलोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवधा, बाग, धार।
फरार आरोपी: कैलाश पिता नवल सिंह भूरिया, निवासी देवधा, बाग, धार।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper